गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर चम्बा शहर पर हुई फूलों की बरसात

punjabkesari.in Thursday, Nov 18, 2021 - 06:02 PM (IST)

चम्बा (सुशील) : गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरु द्वारा श्री गुरु अर्जुन से पंज प्यारों की अगुवाई में हुआ। इसके बाद पूरे शहर की परिक्रमा की गई। इस दौरान तलवारबाजी समेत कई करतब दिखाए गए। इस मौके पर हैलीकॉप्टर के माध्यम से नगर कीर्तन एवं चम्बा शहर पर फूलों की वर्षा की। इसमें संगतों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। गुरु द्वारा प्रबंध कमेटी की संगत कुलदीप सिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु  नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर वीरवार को नगर कीर्तन का आयोजन किया गया और हैलीकॉप्टर से फूलों की वर्षा की गई। उन्होंने बताया कि अखंड पाठ का भोग सुबह 10 बजे व कीर्तन साढ़े 10 बजे से डेढ़ बजे तक किया गया। इसके साथ लंगर का आयोजन किया गया। गुरु द्वारा श्री अर्जुन नगर में आकर संगत ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

PunjabKesari

जाम में फंसी रही एम्बुलैंस

भरमौर चौक से लेकर बाजार तक जाम लग गया। इस दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। ट्रैफिक पुलिस की लचर व्यवस्था के कारण 108 एम्बुलैंस जाम में फंस गई। यह एम्बुलैंस भरमौर चौक व जुलाहकड़ी के बीच काफी समय तक फंसी रही। इसकी वजह से मरीज को अस्पताल में पहुंचाने में दिक्कतें आईं। बाद में कड़ी मशक्कत से किसी तरह से एम्बुलैंस को जाम से निकाला गया। बता दें कि वीरवार को भरमौर की ओर से मरीज को लेकर जब एम्बुलैंस मेडिकल कॉलेज जा रही थी तो दोपहर बाद जाम लगा हुआ था। हालांकि चौक से बाजार तक नियमित रूप से पुलिस जवानों को तैनात किया गया है, लेकिन जाम में फंसी एम्बुलैंस को नहीं निकाल पाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News