किन्नौर में बाढ़ ने मचाई तबाही, दुनिया से कट सकता है छित्तकुल (Watch Video)

Wednesday, Jul 24, 2019 - 09:34 AM (IST)

रामपुर: हिमाचल के किन्नौर जिले में अचानक पानी का स्तर बढ़ने से बाढ़ आ गई। जिससे वन विभाग का पैदल पुल बह गया। वहीं, कई पौधों की नर्सरी तबाह होने से वन विभाग को 50 लाख का नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं खरोगला नाला में बाढ़ आने से ग्रामीणों के सेब बगीचे नष्ट हो गए हैं। वहीं नाला में लगातार पानी बढ़ने से रक्षम, छितकुल लिंक मार्ग पर बना पुल भी खतरे की जद में है।


इस पुल के ढह जाने से रक्षम पंचायत और छितकुल पंचायत का संपर्क मार्ग कभी भी कट सकता है। बाढ़ आने की सूचना मिलने के बाद हिमाचल वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने खरोगला नाला का निरीक्षण किया और इससे प्रभावित लोगों से मिले।


उन्होंने लोगों को जल्द मुआवजा देने का आश्वासन दिया है। साथ ही नदी के आसपास रहने वाले लोगों को मकान खाली करने के निर्देश प्रशासन ने दिए हैं।

Ekta