Sirmaur: चैत्र नवरात्र के पहले दिन सिरमौर के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
punjabkesari.in Sunday, Mar 30, 2025 - 02:43 PM (IST)

नाहन (आशु): चैत्र नवरात्र के पहले दिन रविवार को जिला सिरमौर के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने घंटों लाइन में लगकर माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। नाहन के ऐतिहासिक कालीस्थान मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। लंबी लाइनों में लगकर भक्तों ने माता के दर्शन किए। इसके अलावा पांवटा साहिब हाईवे पर माता कटासन देवी मंदिर में भी भारी संख्या में भक्तजन माता के दर्शन करने पहुंचे।
हरिपुरधार स्थित मां भंगायनी देवी मंदिर समेत पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, श्री रेणुका जी व सराहां इत्यादि सभी स्थानों पर स्थापित माता के विभिन्न मंदिरों में लोगों ने शीश नवाया। त्रिलोकपुर में भी विभिन्न राज्यों से आए भक्तों का सैलाब उमड़ा। नवरात्र के उपलक्ष में मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। रविवार का अवकाश होने के कारण भी मंदिरों में भक्तों की भीड़ अधिक उमड़ी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here