किन्नौर के खरोगला नाले में आई बाढ़, सेब के बगीचों को पहुंचा नुक्सान

Wednesday, Jul 21, 2021 - 01:26 PM (IST)

रिकांगपिओ (रिपन): जिला किन्नौर की सांगला तहसील के अंतर्गत खरोगला नाले में मंगलवार रात को देर रात अचानक बाढ़ आई है। हालांकि अचानक आई इस बाढ़ से किसी तरह का जानी नुक्सान होने की अभी तक सूचना नहीं है परंतु पानी का जलस्तर बढ़ने से नाले के आसपास स्थानीय लोगों के सेब बगीचों को काफी नुक्सान पहुंचा है। नाले में बाढ़ की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम नुक्सान के आकलन करने व स्थिति का जायजा लेने के लिए मौके पर रवाना हो गई है।

हालांकि बुधवार सुबह पानी का जलस्तर कम हुआ है परन्तु फिर भी लोगों में भय का माहौल है। वहीं प्रशासन द्वारा पर्यटकों व स्थानीय लोगों से नदी-नालों के समीप न जाने की अपील की गई है। तहसीलदार सांगला जय चन्द धीमान ने बताया कि इस बाढ़ से सेब के बगीचों को नुक्सान पहुंचा है तथा विभाग द्वारा मौके पर जाकर नुक्सान का आकलन लिया जा रहा है।

Content Writer

Vijay