Kangra: फतेहपुर के समलेट स्कूल में मनाया देश का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

punjabkesari.in Friday, Aug 23, 2024 - 05:52 PM (IST)

फतेहपुर: कांगड़ा जिला के फतेहपुर के अंतर्गत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलेट में शुक्रवार को देश का पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यालय में विभिन्न रोचक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

विद्यालय के तरु ईको क्लब प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता और क्विज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र आठवीं कक्षा के छात्रों रिधिमा, सूर्यांश, अरुण और अवंतिका द्वारा चंद्रयान-3 पर बनाया गया मॉडल रहा। यह मॉडल चंद्रयान-3 की सारी जानकारी प्रस्तुत कर रहा था और उपस्थित दर्शकों के लिए एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक अनुभव था। जमा-2 कक्षा की छात्रा ममता ने चंद्रयान-3 मिशन की पूरी रूपरेखा सबके सामने प्रस्तुत की, जिसे सभी ने खूब सराहा। 

विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलभूषण ने विद्यार्थियों को अंतरिक्ष दिवस के उद्देश्य और इसके महत्व के बारे में समझाया। उन्होंने छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संदीप, सुनीता, पूजा, दलजीत और बीएड ट्रेनी हरीश उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सफल बनाने में योगदान दिया।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News