कुल्लू में बिजली महादेव की पहाड़ियों पर आग का तांडव

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 01:16 PM (IST)

कुल्लू। कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव की पहाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस घटना में क्षेत्र की बहुमूल्य वन संपदा को काफी क्षति पहुँचने की आशंका है।

जानकारी के अनुसार, पहाड़ी पर सूखी घास (घासनी) अधिक होने के कारण लपटें तेजी से फैलीं और देर रात तक जंगल धधकता रहा। गनीमत यह रही कि हाल ही में हुई बारिश और बर्फबारी की वजह से पिछले कुछ दिनों से आग की घटनाओं में कमी आई थी, जिससे वन विभाग को कुछ राहत मिली थी। हालांकि, इस ताजा अग्निकांड ने विभाग की चिंता फिर से बढ़ा दी है।

फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहे हैं।  विभाग ने लोगों से अपील की है कि सूखे मौसम में जंगलों के पास सतर्कता बरतें ताकि प्रकृति को इस तरह के नुकसान से बचाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News