चौपाल की ग्राम पंचायत ननाहर में शेड में लगी आग, लाखों का नुकसान

Sunday, Jan 30, 2022 - 12:14 PM (IST)

शिमला : राजधानी शिमला के चौपाल से चौपाल से लगभग 20-22 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत ननाहर के चिंऊना बदलावग में सड़क के किनारे बने एक पक्के शेड में अचानक आग लग गई। घटना सुबह करीब 4 बजे की है। आग लगने के कारण शेड में स्थित किराना और टेलरिंग की दुकान को नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारण दुकान मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ है। जानकारी अनुसार यह शेड ध्यान सिंह काल्टा पुत्र रत्तीराम गांव चिंऊना बदलावग डाकघर चम्बी तहसील चौपाल जिला शिमला का है। जो इस पक्के शैड (कमरा) में एक तरफ टैलरिंग की दुकान चलाता था और दूसरी तरफ ध्यान सिंह का बेटा बलबीर सिंह किराना की दुकान चलाता था, दो अन्य छोटे स्टोर भी इसी के साथ बताए गए है। बलवीर सिंह पुत्र ध्यान सिंह किराना दुकान के साथ खाद्य आपूर्ति (राशन डीपो) भी में चलाता था। खाद्य आपूर्ति (राशन डिपो) का सामान बलबीर सिंह अपनी किराना शैड की निचली मंजिल में बने पके स्टोर में रखता था। इस आग के कारण किराना शैड दुकान व साथ में टेलरिंग दुकान का सामान व मशीनें आदि जल कर नष्ट हो गई है। खाद्य आपूर्ति (राशन डिपो) पूरी तरह से सुरक्षित है। बलवीर सिंह का कहना है कि इस आग से खाद्य आपूर्ति सामान सहित 20 लाख के करीब का नुकसान हुआ है। वहीं कुछ लोगों का कहना हैकि आग से करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। 

Content Writer

prashant sharma