Hamirpur News: टौणीदेवी मेले में रेडीमेड दुकान में भड़की आग, लाखों रुपए का सामान जलकर राख

punjabkesari.in Tuesday, Jun 23, 2026 - 07:58 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हमीरपुर जिले के टौणीदेवी में चल रहे माता के छोटे मेले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा पेश आया। यहां एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिससे मेले में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने दुकान के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि, आसपास के स्थानीय दुकानदारों ने बिना समय गंवाए तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। उनकी इस त्वरित कार्रवाई के चलते दुकान के एक तरफ रखा सामान जलने से बच गया।

यह रेडीमेड की दुकान स्थानीय मंदिर कमेटी के प्रधान सरवन चौहान की है। गनीमत यह रही कि जिस समय दुकान में आग भड़की, उस वक्त सरवन चौहान अपनी साथ लगती दूसरी दुकान में बैठे थे। सरवन चौहान ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, जिसमें करीब 2 लाख रुपए की कीमत के रेडीमेड कपड़े पूरी तरह जलकर राख हो गए हैं।

हादसे का पता चलते ही स्थानीय पंचायत प्रधान राजीव चौहान तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन और नुक्सान का आकलन शुरू कर दिया है। वहीं, पंचायत प्रधान राजीव चौहान ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित दुकानदार को जल्द से जल्द फौरी राहत और उचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News