बुरुआ में 12 कमरों का मकान राख, बेघर हुए 3 परिवार

punjabkesari.in Saturday, Apr 14, 2018 - 01:09 AM (IST)

मनाली: मनाली की उझी घाटी में वीरवार रात को आग लगने से दोमंजिला मकान जलकर राख हो गया। वीरवार रात 11 बजे लगी आग से बुरुआ गांव में अफरा-तफरी मच गई। गांव के अधिकतर ग्रामीण सो गए थे। आग लगने की सूचना मिलते ही लोग घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग मनाली को आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मी केवल राम के नेतृत्व में मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से अग्नि विभाग ने आग पर तो काबू पा लिया लेकिन तब तक अधिकतर मकान जल गया था।


आग की घटना में 5 लाख का नुक्सान 
अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी कमल स्वरूप ने बताया कि उन्हें 11 बजे आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि बुरुआ गांव की ग्रामीण कृष्णा पत्नी स्व. लिखित राम और राम चंद व दुर्गा दास पुत्र धर्म दास का 12 कमरों का मकान जल गया। उन्होंने बताया कि घर में 3 परिवार रहते थे, जिन्हें आग से लगभग 5 लाख का नुक्सान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया। डी.एस.पी. मनाली शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एस.डी.एम. मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि भू-राजस्व विभाग नुक्सान का आकलन कर रहा है। प्रभावित परिवार की हरसम्भव मदद की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News