भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़ा स्लेटपोश मकान, 2 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Friday, Apr 19, 2019 - 10:21 PM (IST)

हमीरपुर: वीरवार रात को बमसन की ग्राम पंचायत सराहकड़ के कटियारा गांव में विजय कुमार पुत्र होशियार सिंह का मकान जलकर राख हो गया, जिसके चलते विजय कुमार के पास न तो खाने को अन्न बचा है और न ही सोने को चारपाई। विजय कुमार बी.पी.एल. परिवार से संबंध रखता है। जब घर में आग लगी तो विजय कुमार सोने की तैयारी कर रहा था। गत रात करीब साढ़े 9 बजे विजय कुमार के घर में अचानक आग लग गई, जिसके चलते उसका 2 कमरों का स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया। जब तक ग्रामीण आग बुझाते, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। विजय कुमार और उसकी पत्नी व बेटे ने पड़ोसी के घर रात गुजारी।

प्रशासन से की मुआवजे की मांग

वहीं शुक्रवार को पंचायत प्रधान दलजीत सिंह व स्थानीय पटवारी ने प्रभावित परिवार के नुक्सान का मौका देखा तथा पटवारी ने नुक्सान की रिपोर्ट बनाई। ग्रामीणों में सुशील राणा, सुभाष राणा व कैप्टन तारा चंद सहित अन्य ने बताया कि विजय कुमार बी.पी.एल. परिवार से संबंध रखता है तथा इसका करीब 2 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। अब इसके पास रहने के लिए घर तक नहीं बचा है। उन्होंने मांग की है कि विजय कुमार को प्रशासन जल्द फौरी राहत और मुआवजा प्रदान करे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News