शोघी के धावन गांव में 2 मंजिला मकान जलकर राख, आग लगने की ये बताई जा रही वजह

Tuesday, Jun 06, 2023 - 07:20 PM (IST)

शिमला (जस्टा): शिमला के तहत आने वाले क्षेत्र शोघी पंचायत के गोरो कनावन वार्ड के धावन गांव में 2 मंजिला में अचानक आग भड़क गई, जिससे मकान जलकर राख हो गया। मकान के मालिक नेक राम व दुर्गा सिंह ने बिजली की तारों में शाॅर्ट सर्किट होना आग लगने का कारण बताया है। आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। यहां समय रहते ही परिवार के सभी लोग व मवेशी घर से बाहर निकल गए थे लेकिन वे अपना कीमती सामान नहीं बचा पाए। वहीं अग्निशमन विभाग ने 2 पानी के टैंकर से अन्य स्थानीय लोगों के मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग काफी तेजी से फैली थी, जिसके चलते लोगों के बीच अफरा-तफरी मची हुई थी। वहीं प्रशासन की ओर से 15000 की राशि फौरी राहत के तौर पर नेक राम व दुर्गा सिंह को दी गई। अन्य सभी सामग्री का नुक्सान का आकलन अभी प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay