रोहड़ू के मचोती में आग की भेंट चढ़ा मकान, लाखों रुपए का नुक्सान

Wednesday, Dec 23, 2020 - 11:40 PM (IST)

रोहड़ू (योगराज/बशनाट): उपमंडल रोहडू के तहत मोचोती गांव में एक व्यक्ति का घर आग में जलकर राख में तबदील हो गया। आग से मकान के 7 कमरे राख हो गए। बताया जा रहा है की आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जानकारी के अनुसार रोहड़ू से 8 किलोमीटर दूर 7 बजे के करीब मचोती निवासी दुर्गा देव शर्मा के घर में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य उस वक्त घर पर ही मौजूद थे। भनक लगते ही सभी सदस्य घटनास्थल से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए।

वहीं सूचना मिलते ही रोहड़ू से अग्निशमन की गाड़ी दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आसपास के घरों को जलने से बचाया। अग्निशमन केंद्र प्रभारी रोहड़ू लायक राम शर्मा ने कहा कि उनकी टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि 6 कमरे और एक बैठक पूरी तरह राख में तबदील हो गए हैं। आग का कारण अज्ञात है। उन्होंने कहा कि आग से 6 लाख के करीब नुक्सान का आकलन किया गया है।

Vijay