भीषण अग्निकांड : चम्बा के साहू में 4 भाइयों का आशियाना जलकर राख

punjabkesari.in Saturday, Jul 18, 2020 - 08:16 PM (IST)

चम्बा (शक्ति): चम्बा जिला के साहू क्षेत्र में एक दोमंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। घटना शनिवार दोपहर को टप्पर गांव में पेश आई। उक्त मकान लकड़ी का बना था जो देखते ही देखते जलकर राख हो गया। इस मकान में 4 भाई जय दयाल पुत्र सुचेता, प्रतापो, जीतो व चमारू अपने-अपने परिवार के साथ संयुक्त रूप से रहते थे। दोमंजिला मकान में चार कमरे बने हुए थे। इसके अलावा घर के अन्दर 10 नग इमारती लकड़ी के भी थे। इस घटना 50,000 रुपए नकद भी जल गए हैं। इसके अलावा करीब 3 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है।

आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। घटना के समय उक्त चारों भाइयों के परिवार में से कोई भी मौजूद नहीं था। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के समय किराए पर रहने वाला सन्नी कुमार नामक युवक जब कमरे में पहुंचा तो उसने एक कमरे से धुआं निकलते हुए देखा। इसकी सूचना उसने आसपास के लोगों को दी। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच और आग बुझाने में जुट गए लेकिन मकान को बचाने में नाकाम रहे। हालांकि मकान के साथ लगते अन्य मकानों को बचा लिया गया है।

आग पर काबू पाने के लिए फायर विभाग चम्बा को भी सूचित किया गया था लेकिन जब तक चम्बा से दमकल विभाग की टीम गाड़ी  घटनास्थल पर पहुंची तब तक मकान का कुछ भाग ही बचा था। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्क त के बाद साथ लगते मकानों को आग की भेंट चढऩे से बचा लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News