कांगड़ा बाजार में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Saturday, May 14, 2022 - 11:54 PM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा मेन बाजार के साथ लगती अस्पताल गली मार्कीट में शनिवार सुबह कपड़े की एक दुकान की ऊपरी मंजिल पर अचानक आग लगने से शहर में खलबली मच गई। इस आग में लाखों रुपए का कपड़ा राख हो गया है। फायर आफिसर कांगड़ा अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल कर्मी गाडिय़ों के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस कर्मियों व स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने में सहायता की। आग पर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News