राजगढ़ के हाब्बन में आग की भेंट चढ़े 2 मकान, लाखों रुपए का नुक्सान

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 07:33 PM (IST)

राजगढ़ (ब्यूरो): विकास खंड राजगढ़ से 30 किलोमीटर दूर हाब्बन में 2 मकान जलकर राख हो गए, जिसमें लाखों रुपए का नुक्सान बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत हाब्बन के गांव हाब्बन में प्रभुराम के 3 मंजिला मकान व प्रियदर्शनी के दो मंजिला मकान में आग लग गई, जिससे मकान व मकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। वहीं जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी सोलन से मौके पर पहुंची तब तक मकान जलकर राख के ढेर में तब्दील हो चुके थे।

स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही आग पर काबू पा लिया था। राजस्व विभाग द्वारा प्रभुराम के मकान में लगी आग से हुए नुक्सान का आकलन 10 लाख 86 हजार रुपए किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रियदर्शनी का मकान जलने से 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। उधर, नायब तहसीलदार पझौता शीशराम रघुवंशी ने मौके पर पहुंच कर पीड़ित प्रभुराम को 115000 रुपए फौरी राहत के रूप में प्रदान किए तथा प्रियदर्शनी को आने पर 15000 फौरी राहत के रूप में दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News