खाना बनाते समय गैस सिलैंडर में भड़की आग, महिला सहित 2 बच्चे झुलसे

Thursday, Aug 04, 2022 - 06:06 PM (IST)

करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग के तहत सोमकोठी के कटांडा गांव में गैस सिलैंडर लीक होने से भड़की आग में एक महिला सहित उसके 2 बच्चे झुलस गए। जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला रसोईघर में खाना बना रही थी तो उसी दौरान गैस सिलैंडर लीक हो गया। इस वजह से आग भड़क गई, जिसके चलते घर में मौजूद नेहा पत्नी कर्मचंद और उसके 6 वर्ष और 4 वर्ष का बेटा भी आग में झुलस गए। उक्त तीनों को नागरिक चिकित्सालय करसोग लाया गया।  तहसीलदार करसोग राजेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमकोठी के कटांडा से गैस सिलैंडर के लीक होने से लगी आग में महिला सहित 2 बच्चों के झुलसने की सूचना प्राप्त हुई थी। तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को फौरी राहत के तौर पर 2-2 हजार रुपए दिए गए हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay