Solan: परवाणू के खड़ीन में बंद पड़े उद्योग में लगी भीषण आग, लाखों का नुक्सान

punjabkesari.in Sunday, Feb 02, 2025 - 09:10 PM (IST)

परवाणू (विकास): औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के साथ लगते खड़ीन में एक बंद उद्योग में दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। इससे यहां मशीनें व अन्य सामान जल गया। इस घटना में लाखों रुपए के नुक्सान का अनुमान है। आग लगने से भवन में रखा हुआ सिलैंडर भी फट गया। धुआं उठता देख लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। 

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि यह कंपनी काफी समय से बंद पड़ी थी और इसमें टॉप रूफ में कुछ मजदूर रहते हैं। आग लगने के बाद वह समय रहते सुरक्षित स्थान पर आ गए थे। फैक्टरी के बंद भवन में पुरानी मशीनें, गत्ते के बॉक्स, स्विच और वायर पड़ी हुई थीं। लीड फायरमैन अरुण कुमार ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News