सेना में फर्जी दस्तावेज के सहारे भर्ती पर FIR दर्ज

Wednesday, Nov 21, 2018 - 10:54 PM (IST)

शिमला: सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा रामपुर में करवाई गई सेना की भर्ती रैली में 14 लड़कों के दस्तावेज फर्जी पाए जाने को लेकर शिमला पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने सेना भर्ती कार्यालय के कर्नल विकास गुप्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। कर्नल का आरोप है कि रामपुर में जब सेना की भर्ती हुई थी तो उस दौरान 14 लड़कों ने फर्जी दस्तावेज जमा करवाए हैं। युवाओं ने सेना में भर्ती होने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार किए थे। फर्जी दस्तावेज का पता तभी चला, जब कर्नल ने युवाओं के सभी दस्तावेज चैक किए। मामले को लेकर पुलिस ने भी छानबीन शुरू कर दी है। अगर पुलिस की छानबीन में भी 14 लड़कों के दस्तावेज फर्जी पाए जाते हैं तो उन पर गाज गिरना तय है।

क्या कहते हैं एस.पी. शिमला

एस.पी. शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि सेना के एक कर्नल की तरफ से शिकायत मिली थी कि कुछ लड़के फर्जी दस्तावेज बनाकर सेना में भर्ती हुए हैं। हालांकि ये लड़के अब ट्रेङ्क्षनग पर जाने थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है। जो भी छानबीन में सामने आएगा, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Vijay