Watch Pics: शिमला के ढाबे में आग से मची अफरा-तफरी, 2 लोग झुलसे

punjabkesari.in Wednesday, Mar 14, 2018 - 05:06 PM (IST)

शिमला (विकास): राजधानी शिमला के पुराने बस स्टैंड से सटे एक ढाबे में भीषण आग भड़क गई। आग भड़कती देख लोग जान बचाने के लिए बाहर की तरफ भागे। लेकिन आग ने एक मजदूर और ढाबे के मालिक को अपनी चपेट में ले लिया। वह दोनों आग में काफी गंभीर हालत में झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी रिप्पन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगजनी में झुलसने वालों की पहचान राजेंद्र और गंगा राम के तौर पर हुई है।  
PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक अग्निकांड बुधवार दोपहर को हुआ। ढाबे में अचानक लगी आग में अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि गंगा राम (40) 80% जला और ढाबे का मालिक राजेंद्र सिंह (62) 40% जल गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आगजनी की यह घटना ढाबे में गैस सिलेंडर के रिसाव से भड़की। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की मदद से आग बुझाने का काम शुरू हुआ। 
PunjabKesari

वहीं, अग्निशमन वाहन आग लगने के 15 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। तब तक स्थानीय दुकानदारों की मदद से आग पर काबू पाया जा चुका था। घायलों को भी दुकानदारों ने ही अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अग्निशमन विभाग की मानें तो आग लगने की सूचना मिलते ही चार अग्निशमन वाहन मौके पर भेजे गए। इससे घटना स्थल के आसपास की करीब 40 लाख रुपए की संपत्ति को बचाया जा सका।  
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News