खनेरी अस्पताल के सीवरेज चैंबर में मिला भ्रूण, पुलिस छानबीन में जुटी

Saturday, Dec 31, 2022 - 09:22 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के खनेरी अस्पताल में पुलिस को सीवरेज के चैम्बर से एक भ्रूण मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुलिस को थाना रामपुर में डाक से एक शिकायत पत्र खनेरी से प्राप्त हुआ। इस पत्र के माध्यम से जानकारी मिली कि सफाई कर्मचारियों को सीवरेज चैम्बर की मुरम्मत करते समय एक भ्रूण मिला है। इसके बाद पुलिस ने मौके की छानबीन कर भ्रूण को अपने कब्जे में लेने के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया है। डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay