सरकारी स्कूल की टीचर ने प्रधानाचार्य पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप

Friday, Aug 02, 2019 - 09:40 PM (IST)

ठियोग (सुरेश): ठियोग पुलिस चौकी के तहत एक सरकारी स्कूल की टीचर ने उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठियोग में एक सरकारी स्कूल की महिला टीचर ने प्रधानाचार्य पर आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति पिछले एक साल से अश्लील हरकतें करता था। हाल ही में बीते 10 जुलाई को भी उसने महिला को छेड़ा। महिला ने थाने में आकर बताया कि बहुत समय से वह यह सब बर्दाश्त करती रही लेकिन मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो उसे मजबूरन पुलिस में शिकायत दर्ज करवानी पड़ी।

डी.एस.पी. कुलविंदर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 व 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, साथ ही महिला के बयान ठियोग अदालत में भी करवा दिए हैं और पुलिस द्वारा मामले की तहकीकात की जा रही है।

Vijay