खतरे के निशान के करीब पहुंचा पौंग बांध का जलस्तर, बाढ़ की आशंका से सहमे मंड क्षेत्र के लोग

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 08:53 PM (IST)

इंदौरा (अजीज): गत रात से हो रही मूसलाधार वर्षा ने प्रदेश में काफी कहर बरसाया है तो वहीं आने वाले समय में बाढ़ की आशंका से मंड क्षेत्र के लोग सहम गए हैं और भय में समय व्यतीत कर रहे हैं। लोग सहमे भी क्यों न क्योंकि बाढ़ के नाम से ही लोगों में सितम्बर,1988 में आई भीषण बाढ़ का मंजर ताजा हो जाता है, जिसमें कई लोग बेघर हो गए थे तथा कइयों को जान से हाथ धोना पड़ा था। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अभी और बारिश की चेतावनी के चलते लोगों को और अलर्ट रहना जरूरी है। मंड क्षेत्र में अभी से ही कई स्थानों पर पानी भरना शुरू हो गया है और आने वाले कुछ घंटो में स्थिति और विकट होने की संभावना है।

खतरे के निशान से 5 फुट नीचे है पौंग बांध का जलस्तर 

बताया जा रहा है कि पौग बांध में अत्यधिक गति से जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार शाम 7 बजे पौंगबांध का जलस्तर 1385.30 फीट दर्ज किया गया था जो खतरे के निशान 1390 से 5 फुट से भी कम रह गया है। वहीं वर्षा से बाँध में पानी का इनफ्लो भी बढ़ने लगा है। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड की मानें तो पौंग बांध से 10736 क्युसिक पानी छोड़ा जा रहा है जबकि इनफ्लो सांय 7 बजे 24914 क्युसिक रिकॉर्ड किया गया है, जिसकी वर्षा की स्थिति में और बढऩे की संभावना व्यक्त की गई है।

जिला प्रशासन पहले ही अलर्ट पर

डीसी कांगड़ा  राकेश कुमार प्रजापति ने बताया कि जिला प्रशासन पहले ही अलर्ट पर है। लोग अपने तौर पर भी नदी-नालों की तरफ जाने में एहतियात से काम लें। यदि कोई विकट स्थिति की सूचना बीबीएमबी द्वारा मिलेगी तो जिला प्रशासन पुन: एडवाइजरी जारी करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News