कलियुगी पिता की करतूत, नाबालिग बेटी को बनाया हवस का शिकार

Friday, May 14, 2021 - 09:45 PM (IST)

कुमारसैन (सोनी): पुलिस थाना क्षेत्र कुमारसैन की ग्राम पंचायत जार के अंतर्गत एक गांव में साढ़े 14 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वीरवार को पुलिस स्टेशन कुमारसैन में एक लड़की ने शिकायत दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि पिछले एक वर्ष से उसका पिता उसे अपनी हवस का शिकार बना रहा है, साथ ही इस बात की जानकारी किसी को देने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की की मां कई वर्ष पहले पति को छोड़ कर जा चुकी है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि अप्रैल, 2020 से उसका पिता उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म कर रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि कुमारसैन पुलिस द्वारा पीड़ित लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ  आईपीसी की धाराओं 376 व 506 तथा सैक्शन 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी बाप को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

Content Writer

Vijay