37 वर्षों में पहली बार हिमाचल से 100 दिन बाद विदा हुआ मानसून

punjabkesari.in Friday, Oct 11, 2019 - 09:17 PM (IST)

शिमला: हिमाचल से लम्बे समय बाद मानसून विदा हो गया है। मानसून विभाग ने प्रदेश से मानसून जाने की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून ने इस वर्ष जुलाई के पहले सप्ताह में ही प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवेश किया था और यह करीब 100 दिन तक सक्रिय रहा। इस वर्ष मानसून रिकॉर्ड देरी से विदा हुआ। पिछले वर्ष के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 1982 के बाद यानी 37 वर्षांे में यह पहली बार है जब राज्य में मानसून लम्बी अवधि तक रहा। वर्ष 2018 में मानसून 1 अक्तूबर, 2017 में 30 सितम्बर, 2016 में 5 अक्तूबर, 2015 में 29 सितम्बर, 2014 में 5 अक्तूबर और 2013 में 29 सितम्बर को विदा हुआ था।

सामान्य से 10 प्रतिशत कम हुई बारिश

इस बार का मानसून प्रदेश में कुछ अलग रहा। मानसून में खास बात रही कि इस वर्ष मानसून की सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश हुई जबकि पिछले वर्ष 2018 में राज्य में सामान्य से 12 फ ीसदी अधिक वर्षा हुई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस वर्ष राज्य में 685.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 12 जिलों में से बिलासपुर जिला में 27 फीसदी अधिक बारिश हुई। 8 जिलों में सामान्य बारिश और 3 जिलों में कम बारिश दर्ज की गई। हमीरपुर में सामान्य से 13 प्रतिशत, कुल्लू में 11 प्रतिशत, ऊना में 9 फ ीसदी और शिमला में 6 फ ीसदी ज्यादा बारिश हुई जबकि कांगड़ा में सामान्य से 10 प्रतिशत, सिरमौर में सामान्य से 16 प्रतिशत, सोलन में सामान्य से 14 प्रतिशत और मंडी में सामान्य से 12 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।

मानसून के दौरान 70 लोगों की मौत, सरकार को 1,300 करोड़ का नुक्सान

इस वर्ष मानसून ने राज्य में भारी तबाही मचाई। मानसून सीजन के दौरान वर्षा जनित विभिन्न घटनाओं में 70 से अधिक लोगों की मौत हुई तथा प्रदेश सरकार को 1,300 करोड़ रुपए का आर्थि क नुक्सान हुआ। वहीं मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश से मानसून विदा हो गया है। मानसून विदा होने के साथ प्रदेश में एक सप्ताह तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News