अनुशासनहीनता को लेकर भाजपा में 26 पर चला निष्कासन का डंडा

Tuesday, Oct 26, 2021 - 10:57 AM (IST)

शिमला : हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में फिलहाल भाजपा में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। उप चुनावों में भाजपा में बगवात खुलकर सामने आ रही है। निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा का समर्थन करने वालों पर भाजपा के युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की गई है। अनुशासनहीनता को लेकर इससे पहले भी भाजपा ने पदाधिकारियों को पार्टी से बाहर किया था। वहीं, सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा और भाजयुमो के जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्षों समेत 15 और  मंगलवार को 11 पदाधिकारियों को छह-छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। भाजयुमो के आठ और महिला मोर्चा के सात व भाजपा मंडल के 11 पदाधिकारियों पर यह कार्रवाई की गई है।

निष्कासित होने वालों में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जतिन चौहान, जिला उपाध्यक्ष महासू अजय बिष्ट, जिला सचिव रिंकू परवीन चौहान, जिला प्रवक्ता वेद शर्मा, सह प्रवक्ता राजेश छिंजवान, मंडल महामंत्री चेतन कडैइक और काकू के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष हितेष खागटा शामिल हैं। इनके अलावा मंडल उपाध्यक्ष महावीर झगटा, जिला उपाध्यक्ष इंद्र चौहान, मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र धौलटा, कार्य समिति सदस्य कृष्टचंद मांटा, वीरेंद्र चौहान, नरेंद्र चौहान, अशोक चौहान, निक्कम सिंह बालटू, बलवीर ठाकुर, श्याम शर्मा, मोहिंद्र झगटा शामिल है। उधर, जुब्बल-कोटखाई मंडल अध्यक्ष नैना तनेटा, मंडल उपाध्यक्ष पिंकी कोटवी, महामंत्री रजनी सलाकटा, महासू जिला उपाध्यक्ष विजेता खिमटा, महासू जिला सचिव पूनम मोखटा, विशेष आमंत्रित सदस्य रूबजा नेपटा और मीनाक्षी मानटा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इन पर यह कार्रवाई भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के खिलाफ प्रचार करने पर की गई है। कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने पार्टी के 13 नेताओं को छह साल के लिए निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं।

Content Writer

prashant sharma