BJP के लिए गले की फांस बना पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष का निष्कासन

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2020 - 06:12 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): भाजयुमो सोलन मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर (बिंदरू ठाकुर) का निष्कासन भाजपा के लिए गले की फांस बन गया है। उनके समर्थन में युवा मोर्चा के करीब 170 कार्यकर्ता अपना इस्तीफा लेकर भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. राजेश कश्यप से सोलन विश्राम गृह में मिले और उनके माध्यम से भाजपा संगठन मंत्री पवन राणा को ज्ञापन दिया। देवेन्द्र ठाकुर के समर्थकों ने उनका निष्कासन रद्द करने के लिए 8 जून तक अल्टीमेटम दिया है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे पार्टी से अपना इस्तीफा दे देंगे।
PunjabKesari, Youth Crowd Image

बिना नोटिस जारी कर पार्टी से किया निष्कासित

कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है, जो पार्टी के संविधान के खिलाफ है। उनका यहां तक कहना है कि मंडल अध्यक्ष को निष्कासन करने का अधिकार भी नहीं है। डॉ. राजेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं को समझाया और उन्हें शांत कर वापस भेज दिया। विदित रहे कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने देवेन्द्र ठाकुर को प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया था। इस कारण भाजपा का एक गुट इस कार्रवाई के खिलाफ लामबंद हो गया है।
PunjabKesari, Police Image

पुलिस भी मौके पर पहुंची

सोलन विश्राम गृह में बड़ी संख्या में युवाओं के एकत्रित होने की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस देखकर कुछ युवा वहां से निकल गए। इसके अलावा कई समर्थक सामाजिक दूरी बनाकर वहां पर डटे रहे।

क्या बोले देवेन्द्र ठाकुर

पूर्व भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें पार्टी से निष्कासित किया है। यदि मैंने पार्टी विरोधी काम किया है तो मुझे बताया जाए कि ऐसा क्या किया है। आज बड़ी संख्या में युवा बिना किसी आमंत्रण के ही रैस्ट हाऊस में पहुंच गए थे।

क्या कहते हैं भाजपा प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य

भाजपा प्रदेश आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि देवन्द्र ठाकुर के निष्कासन के बाद बड़ी संख्या में युवा मिलने आए थे। सभी को समझाकर उन्हें शांत किया। इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष सोलन मदन ठाकुर ने बताया कि देवेन्द्र ठाकुर को पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए जाने पर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News