''एग्जिट पोल के सर्वे पहले भी कई राज्यों में हुए हैं फेल''

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 02:09 PM (IST)

बिलासपुर: चैनलों के माध्यम से दिखाए जा रहे एग्जिट पोल सर्वे पहले भी झूठ साबित हुए हैं। यह बात जिला कांग्रेस पार्टी बिलासपुर के प्रवक्ता पवन कौशल ने कही। उन्होंने जिला बिलासपुर की भाजपा बैठक में कांग्रेस के खिलाफ लगाए गए आरोपों व झूठे बयानों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के दबाव के चलते ही इतने समय पहले प्रदेश में आचार संहिता लगी है जिससे प्रदेश के विकास कार्यों को डेढ़ माह से ब्रेक लगी है जिसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भूलेगी।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के तेज आक्रामक ढंग से गुजरात चुनाव प्रचार दौरान भाजपा की हालत पतली हो गई है। राहुल गांधी के बदले इस अंदाज से देशवासियों के दिल में एक नई उम्मीद जगी है। कौशल ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का मिशन रिपीट पूर्ण होगा क्योंकि कांग्रेस ने प्रदेश में हर वर्ग का ध्यान रखते हुए विकास कार्यों को तरजीह दी थी। भाजपा के पास प्रदेश सरकार के खिलाफ  कोई भी विशेष मुद्दा नहीं था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News