मंडी : पोते के जन्मदिन से एक दिन पहले घर पर पसरा मातम, दादा को ऐसे मिली दर्दनाक मौत

Saturday, Aug 13, 2022 - 06:13 PM (IST)

रिवालसर (ब्यूरो): मंडी जिले के बल्ह थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत सिद्वयाणी में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सिद्वयाणी के गांव बनौन का पूर्व सैनिक कृष्ण चंद पुत्र बेली राम उस समय अचानक करंट की चपेट में आ गया जब वह अपनी गऊशाला में मशीन (टोका) के माध्यम से पशुचारा काट रहा था। इस दौरान उसकी पत्नी भी साथ थी तथा यह देखकर उसने लकड़ी का सहारा लेकर अपने पति को करंट से छुड़वा तो दिया मगर तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने बीच रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। लोगों ने बताया कि 14 अगस्त को पूर्व सैनिक के पोते का जन्मदिन था, जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रही थीं लेकिन हादसे के बाद जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay