Ex CM वीरभद्र सिंह एक बार फिर पहुंचे IGMC, जानिए क्या है वजह

Tuesday, May 28, 2019 - 08:05 PM (IST)

शिमला: पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह एक बार फिर अपना उपचार करवाने मंगलवार को आई.जी.एम.सी. पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक वीरभद्र सिंह को खांसी और एलर्जी की शिकायत है। इस दौरान अस्पताल में उनका एक्स-रे किया गया। इसके बाद उनका अल्ट्रासाऊंड करवाया गया। उनका ईको टैस्ट भी हुआ। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी सभी रिपोर्ट सामान्य हैं।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनकराज व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता भी मौजूद रहे। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि वीरभद्र सिंह अस्पताल आए थे। उनकी रूटीन जांच की गई। उनके अस्पताल में कई टैस्ट किए, जिनकी रिपोर्ट सामान्य आई है। इससे पूर्व वीरभद्र सिंह डैंटल कॉलेज भी गए, जहां उन्होंने अपने दांत चैक करवाए।

Vijay