एक बार फिर IGMC में भर्ती हुए Ex CM वीरभद्र सिंह, जानिए क्या है वजह

Sunday, Jan 27, 2019 - 07:18 PM (IST)

शिमला (योगराज): पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को थोड़ी तबीयत खराब होने की वजह से रविवार को आई.जी.एम.सी. अस्पताल में दाखिल किया गया है। वीरभद्र सिंह रूटीन चैकअप के लिए अस्पताल पहुंचे थे, जहां पर डॉक्टरों ने उनकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद अस्पताल में दाखिल होने की सलाह दी है। आई.जी.एम.सी. के चिकित्सा अधीक्षक जनक राज ने बताया कि वीरभद्र सिंह की तबीयत ठीक है लेकिन एहतियात के तौर पर आज उन्हें अस्पताल में ही रुकने की सलाह दी गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री के कुछ टैस्ट होने हैं, जिन्हें करने के बाद कल उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी।

Vijay