पेपर लीक मामले में भाजपा को कोसने की बजाय जिम्मेदारी ले सुक्खू सरकार : जयराम

Wednesday, Dec 28, 2022 - 07:34 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भाजपा को कोसने की बजाय स्वयं जिम्मेदारी लेनी चाहिए। इस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है तथा उसके आते ही सीमैंट उद्योग से लेकर कार्यालय बंद होने शुरू हो गए हैं। मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री का स्टेटस भी मुख्यमंत्री के बराबर है, ऐसे में हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे राज्य में एक तरह से 2 मुख्यमंत्री काम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गुटबाजी के चलते कांग्रेस में पहले मुख्यमंत्री चयन को लेकर घमासान हुआ तथा अब कैबिनेट के गठन को लेकर भी यही स्थिति बनी है। इस कारण यह पता नहीं है कि कब मंत्रिमंडल का गठन होगा। उन्होंने कहा कि 10 दिन में ओपीएस बहाली की बात करने वाली कांग्रेस 15 दिन बाद भी कोई निर्णय नहीं ले सकी है। जयराम ठाकुर यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay