सेब बागवानों की चिंता हुई खत्म, नियंत्रण में स्कैब रोग

Tuesday, Jul 02, 2019 - 05:03 PM (IST)

शिमला (योगराज): बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह ने कहा कि सेब उत्पादक क्षेत्रों में स्कैब रोग अब नियंत्रण में हैं। विभाग की ओर से स्कैब से प्रभावित इलाकों में टीमें भेजी गई थी। स्कैब रोग को लेकर विभाग काफी सतर्क है। प्रदेश के कुछ सेब बाहुल्य इलाकों में स्कैब की शिकायत सामने आई है। सरकार ने उद्यान विभाग और नौणी विश्व विद्यालय के विशेषज्ञ को मौके के लिए भेज दिया गया है। मंडी के जंजैहली, गढ़ागुशैणी, शिमला जिला के ननखड़ी, रोहड़ू, जुब्बल, कोटखाई के कुछ इलाकों में सेब के बागीचों में स्कैब रोग पाया गया था। वहां पर स्थिति अब ठीक है।

दवाइयों की भी कोई कमी नहीं है। विभाग ने अधिकारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी है। महेंद्र सिंह ने बागवानों से अपील की है कि वे सरकार से ही दवाइयां लें। बागवानी मंत्री ने बताया कि ऐसे बगीचे जिनकी देख-रेख नहीं हो रही थी और कुछ अवैध रूप से बनाए गए बगीचे जिनमें लोगों ने सेब लगाए थे लेकिन अब उनकी देख रेख नहीं हो रही है। वहां पर स्कैब रोग सामने आया है लेकिन विभाग ने अब स्कैब पर पूर्व रूप से काबू पा लिया है। अच्छी मानसून और ज्यादा बर्फबारी के कारण जमीन में मॉइस्चर होने की वजह से भी स्कैब की शिकायत सामने आई है।











 

Ekta