मांगें नहीं मानी तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे कर्मचारी

Sunday, Feb 10, 2019 - 02:22 PM (IST)

भवारना : एन.पी.एस. भवारना ब्लाक कार्यकारिणी की बैठक प्रधान सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 15 फरवरी को शिमला के चौड़ा मैदान में होने जा रही एन.पी.एस. कर्मचारी महासंघ द्वारा आयोजित महारैली में भाग लेने के बारे में विचार-विमर्श किया गया। भवारना ब्लाक से लगभग 100 सदस्य इस महारैली में भाग लेंगे और कुंभकर्णी नींद में सो रही हिमाचल सरकार को केंद्र द्वारा एन.पी.एस. कर्मचारियों को प्रदान किए जा रहे लाभों व राज्य में पुरानी पैंशन बहाली के लिए कमेटी गठित करने के लिए अलख जगाएंगे। यदि सरकार अभी भी इन मांगों को नहीं मानती है तो जल्द ही हिमाचल प्रदेश में जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। यह जानकारी कुलदीप चंद एन.पी.एस. कर्मचारी महासंघ जिला कांगड़ा के मुख्य सलाहकार ने दी। इस मौके पर राजेंद्र मिन्हास कोषाध्यक्ष, अश्विनी सिपहिया जिला कार्यकारिणी सदस्य, अजय राणा राज्य कार्यकारिणी सदस्य, विपिन कुमार महासचिव, संतोष कुमार, संदीप कुमार, विकास कौंडल व सुरेश शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे।

kirti