हिमाचल दिवस : आज कर्मचारियों को मिल सकती है 3 फीसदी DA की सौगात

Friday, Apr 15, 2022 - 01:00 AM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की तरफ से प्रदेश के कर्मचारी व पैंशनरों को 3 फीसदी डीए की सौगात मिल सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि केंद्र सरकार पहले ही जनवरी, 2022 से इसे देने की घोषणा कर चुकी है। इस बार 15 अप्रैल को राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन चम्बा में किया जा रहा है, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री चम्बा के लोगों को भी सौगात दे सकते हैं। साथ ही वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए प्रस्तुत बजट में की गई घोषणाओं पर भी मोहर लग सकती है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ राज्य स्तरीय समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और वन मंत्री राकेश पठानिया भी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तर पर भी हिमाचल दिवस समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay