3 दिन से लापता कर्मचारी को ढूंढने के लिए जंगलों की खाक छान रही पुलिस, यह है पूरा मामला

punjabkesari.in Thursday, Feb 15, 2018 - 03:02 PM (IST)

बिलासपुर: अल्ट्रा टेक कंपनी का एक कर्मचारी अवदेश शाही 3 दिन से लापता है। दरअसल शिवरात्रि के दिन काठपोल धार पर स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में वह माथा टेकने गया था। वह घर से 2 बजे निकला था। शाम को उसने मंदिर से वापस निकलने पर घर फोन किया। लेकिन अब 3 दिन होने को हैं उसका कुछ अता-पता नहीं है।
PunjabKesari

बताया जाता है कि काठपोल धार तक का रास्ता जंगली है। जहां बहुत से जानवर हैं। लापता होने के बाद अल्ट्रा टेक के लगभग 70 से 80 कर्मचारी अवदेश को जंगलों में रात-दिन खोज रहे हैं लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वीरवार को पुलिस जवानों के साथ खोजी कुत्ते भी उसको ढूंढ रहे हैं। अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। 
PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News