भारत निर्वाचन आयोग की DC कांगड़ा समेत SDM व DSP को चेतावनी, पढ़ें क्या है मामला

Saturday, May 18, 2019 - 10:07 PM (IST)

शिमला: मंडलायुक्त कांगड़ा की जांच रिपोर्ट पर भारत निर्वाचन आयोग (ई.सी.आई.) ने रिटर्निंग ऑफिसर एवं जिलाधीश कांगड़ा को चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं। सूबे के मुख्य चुनाव अधिकारी को लिखे पत्र में ई.सी.आई. ने जिलाधीश कांगड़ा समेत एस.डी.एम. कांगड़ा और डी.एस.पी. को भी चेतावनी देने को कहा है। ई.सी.आई. के आदेशों पर चुनाव आयोग ने आर.ओ., सहायक आर.ओ. और डी.एस.पी. को भविष्य में भारत निर्वाचन आयोग के आदेशों की अवहेलना न करने की हिदायत दी है। इन सभी को मंडलायुक्त कांगड़ा की जांच रिपोर्ट में ई.सी.आई. के आदेशों की अवहेलना करने का दोषी ठहराया गया था।

भाजपा ने रिटर्निंग ऑफिसर पर जड़े थे ये आरोप

बता दें कि कांगड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी पवन काजल के नामांकन के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर (आर.ओ.) के दफ्तर में 10 से 15 कांग्रेसी आ गए थे। भाजपा ने इस दौरान कांग्रेसियों की खातिरदारी करने का आरोप आर.ओ. पर जड़ा था। ई.सी.आई. सचिव राहुल शर्मा ने शनिवार को इन अधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए हैं।

Vijay