दिवाली पर शिक्षा विभाग ने बेरोजगार युवाओं को दिया तोहफा, निकाली बंपर भर्तियां

Sunday, Oct 27, 2019 - 02:37 PM (IST)

शिमला: नौकरी की तलाश करने वाले बेरोजगार युवाओं को शिक्षा विभाग ने दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। जी हां, प्रारंभिक शिक्षा विभाग में करीब सात हजार बहुउद्देशीय कर्मचारियों की भर्ती होगी। जयराम सरकार ने अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर होने के चलते यह फैसला लिया है। जलवाहक के अलावा हर तरह के काम इन कर्मचारियों से लिए जाएंगे। प्रांरभिक शिक्षा विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। कैबिनेट की मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग सकती है। 

जानिए पूरा मामला 

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के मानसून सत्र में अंशकालिक जलवाहकों को लेकर मुद्दा उठा था। उस वक्त शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने जानकारी दी थी कि हिमाचल में स्कूलों में अंशकालिक जलवाहकों के लिए पॉलिसी 1991-92 है। इसमें 14 साल के बाद कर्मचारियों को नियमित करने का प्रावधान है। जिनको नियमित कर दिया जाता है, उनके पद अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं। यह भर्तियां नियम 12 के तहत की जा रही थीं, लेकिन 15 मई 2015 के हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद नियम 12 निकाल दिया गया था। ऐसे में अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंप काडर हैं। इन पदों पर वहीं भर्तियां हो रही हैं, जहां किन्हीं कारणों से रिक्तियां हैं। ऐसे में बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की भर्ती का फैसला दिया गया है।

Ekta