जहरीला पदार्थ खाने से दो की बिगड़ी तबीयत
punjabkesari.in Tuesday, Dec 15, 2020 - 02:48 PM (IST)

चम्बा(काकू):जिले के चुराह व उटीप क्षेत्र में दो लोगों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसमें एक बुजुर्ग भी शामिल है। जहरीला पदार्थ निगलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया। यहां पर उपचार चल रहा है। चुराह उपमण्डल की टिकरीगढ़ पंचायत के 60 साल के बुजुर्ग व उटीप क्षेत्र के 22 साल के युवक ने अपने घर पर गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उनकी तबीयत बिगडऩे लगी। जब परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्हें तुरंत उपचार के लिए मैडीकल कॉलेज चम्बा ले आए। यहां पर उन्हें दाखिल कर लिया है। मैडीकल कॉलेज के एम.एस. डॉ. मोहन सिंह ने बताया कि दोनों ही हालत खतरे से बाहर है। इलाज चल रहा है।