किन्नौर में महसूस हुए भूकंप के झटके, इतनी रही तीव्रता

Sunday, Feb 06, 2022 - 12:10 PM (IST)

किन्नौर : प्रदेश के किन्नौर जिले में रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। करीब 4 से 5 सेंकड तक इन झटकों को महसूस किया गया। जिले में सुबह 11 बजकर 27 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप के आते ही लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। जिले में यह इस वर्ष का पहला भूकंप का झटका था। रिक्टर स्कैल पर इसकी तीव्रता 4.1 रही वहीं इसका केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे था। हालांकि इस दौरान किसी भी प्रकार के जान-माल की कोई सूचना नहीं है। 
 

Content Writer

prashant sharma