पंजाब रोडवेज की बस में सवार युवकों से पकड़ी नशे की खेप, 2 गिरफ्तार

Sunday, Feb 17, 2019 - 07:19 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी): हिमाचल प्रदेश में लगातर बढ़ते नशे के व्यापार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातर नशे के व्यापारियों पर नकेल कश रही है। रविवार को सुंदरनगर पुलिस ने 2 युवकों को 290 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर पुलिस टीम जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल गिरधारी लाल के नेतृत्व में एन.एच.-21 चंडीगढ़-मनाली पर पुंघ बैरियर पर नाका लगा कर वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने मनाली से चड़ीगढ़ जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान बस में सवार 2 युवकों के कब्जे से 290 ग्राम चरस बरामद हुई।

सरकाघाट के रहने वाले हैं दोनों युवक

आरोपियों की पहचान हैपी सिंह (22) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव मतलग, डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी व सुरेंद्र पाल (30) निवासी गांव छमयार, डाकघर मसेरन तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर एन.डी.पी.एस. की धारा 20 व 29 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोमवार को दोनों आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी सुंदरनगर गुरबचन सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

Vijay