बारिश ने डाला खलल, कुल्लू में अब 13 जुलाई को होंगे ड्राइविंग टैस्ट
punjabkesari.in Friday, Jul 10, 2026 - 10:24 PM (IST)
कुल्लू (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब प्रशासनिक कार्यों और आम जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। खराब मौसम के चलते पंजीकरण एवं लाइसैंसिंग प्राधिकरण (आरएलए) कुल्लू के तहत आज होने वाले ड्राइविंग टैस्ट को स्थगित कर करना पड़ा है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कुल्लू अकांक्षा शर्मा ने बताया कि बारिश के कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को होने वाले इस ड्राइविंग टैस्ट को अब आगामी 13 जुलाई के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। आरटीओ अकांक्षा शर्मा ने इस टैस्ट के लिए आवेदन करने वाले सभी संबंधित उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अब संशोधित तिथि यानी 13 जुलाई को ही अपना ड्राइविंग टैस्ट देने आएं। उम्मीदवारों को 13 जुलाई को अपने उसी निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचना होगा, जो उन्हें पहले बताया गया था।
प्रशासन की ओर से आवेदकों की सुविधा के लिए एक हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यदि किसी उम्मीदवार को ड्राइविंग टैस्ट के शैड्यूल में हुए इस बदलाव को लेकर कोई शंका या अतिरिक्त जानकारी चाहिए तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01902-225977 पर संपर्क कर सकता है।
हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

