Hamirpur: ड्रैगन बोट एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, अर्जुन भारद्वाज काे साैंपी जिला अध्यक्ष की कमान

punjabkesari.in Wednesday, Feb 18, 2026 - 04:42 PM (IST)

हमीरपुर: जिला हमीरपुर में ड्रैगन बोट एंड ट्रेडिशनल स्पोर्ट्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। होटल हमीर में आयोजित चुनाव में प्रमुख समाज सेवक एवं अधिवक्ता अर्जुन भारद्वाज को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद के लिए चुना गया। यह चुनाव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग हमीरपुर के युवा संयोजक सनी कुमार की निगरानी में संपन्न हुए। अधिवक्ता सौरभ ठाकुर ने रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी निभाई, जबकि राज्य कार्यकारिणी सदस्य दयावती दीक्षा भी इस दौरान मौजूद रहीं।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्जुन भारद्वाज ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार (आईएएस) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला एसोसिएशन प्रदेश में पारंपरिक खेलों के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं और समाज को जल क्रीड़ा तथा अन्य पारंपरिक खेलों से जोड़ने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा, ताकि हमारी संस्कृति से जुड़े इन महत्वपूर्ण खेलों को आगे बढ़ाया जा सके।

चुनाव ऑब्जर्वर सनी कुमार ने बताया कि कपिल मोहिव शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया है। इसके अलावा मनीष ठाकुर, संतोष कुमारी और आरती राणा को जिला उपाध्यक्ष, पूजा कौशल को जिला महासचिव, विशाल ठाकुर, ज्योति बाला और निखिल चक्रवर्ती को जिला सचिव, अनीता देवी को कोषाध्यक्ष तथा पुनीत शर्मा को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में चुना गया है। पंकज गुप्ता, शबनम, सूरज राणा और नीलम शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। उन्होंने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News