HPU की डॉ. वंदना ठाकुर ने मिसेज इंडिया ग्लोब के ताज पर जमाया कब्जा

Wednesday, Dec 04, 2019 - 11:11 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): मिसेज इंडिया ग्लोब विजेता डॉ. वंदना ठाकुर ने प्रतिष्ठित मिसेज इंडिया ग्लोब का ताज जीता है। चंडीगढ़ के जीरकपुर में आयोजित मिसेज इंडिया ब्यूटी क्वीन के फाइनल में देशभर की सुंदरियों को पछाड़ते हुए डॉ. वंदना ने मिसेज इंडिया ग्लोब का ताज अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता से पहले वंदना ठाकुर ने मिसेज फैशनिस्टा का सब-टाइटल भी हासिल किया। कार्यक्रम में फैशन व कार्पोरेट जगत के कई दिग्गज मौजूद रहे। मिसेज इंडिया ग्लोब का ताज जीतने के बाद अब वंदना ठाकुर चीन में आयोजित होने वाली मिसेज ग्लोब प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

बुधवार को उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार से मुलाकात की। इस दौरान कुलपति ने डॉ. वंदना को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने कहा कि डॉ. वंदना ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है व संपूर्ण शिक्षा जगत को गौरवान्वित किया है। डॉ. वंदना हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के संध्याकालीन अध्ययन विभाग में अतिथि संकाय के रूप में अंगे्रजी की सहायक आचार्य पद पर कार्यरत हैं।

Vijay