नहीं रहे हिमाचल के जाने- माने गायनोकोलॉजिस्ट डा. कपिल मल्होत्रा, गम में डूबा परिवार

Sunday, Feb 17, 2019 - 09:51 AM (IST)

मंडी(नीरज) : हिमाचल प्रदेश के जाने माने गायनेकोलॉजिस्ट डा. कपिल मल्होत्रा का निधन हो गया है। बीती रात हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हो गई। डा. कपिल 45 वर्ष के थे और लंबे समय से जोनल अस्पताल मंडी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह उपचार ले रहे थे, लेकिन साथ ही अपना काम भी बखूबी निभा रहे थे। आज सुबह जब डा. कपिल नहीं उठे तब उनकी मौत का पता चला। अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी देर रात को हार्ट अटैक के कारण मौत हुई हो।

वह अपने पीछे 12 वर्षीय बेटी और पत्नी को छोड़ गए। वह मरीजों के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे और जिला सहित प्रदेश भर के लोग उपचार करवाने के लिए उनके पास आते थे। 25 किलो की रसौली को सफल ऑपरेशन से निकालना और महिला द्वारा नार्मल डिलिवरी से 3 बच्चों को जन्म दिलवाना, डा. कपिल की उपलब्धियों में शमिल है। हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन ने डा. कपिल मल्होत्रा के निधन पर शोक प्रकट किया है और इसे प्रदेश के लिए अपूर्णिय क्षति बताया है। वहीं पूरा मंडी जिला डा. कपिल के निधन से स्तब्ध है। आज दोपहर बाद मंडी में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

kirti