SC ने दी मंजूरी, गुड़िया मामले से जुड़ा लॉकअप हत्याकांड केस चंडीगढ़ कोर्ट शिफ्ट

Tuesday, May 07, 2019 - 11:05 PM (IST)

शिमला: बहुचर्चित गुड़िया मामले से जुड़े कोटखाई लॉकअप हत्याकांड मामले को शिमला के सी.बी.आई. कोर्ट से चंडीगढ़ कोर्ट शिफ्ट कर दिया गया है। इस मामले की सुनवाई और आगामी प्रक्रिया अब चंडीगढ़ कोर्ट में ही चलेगी। सर्वोच्च न्यायालय ने मामले को चंडीगढ़ कोर्ट में शिफ्ट करने को मंजूरी दे दी है।

गुड़िया मामले में कथित आरोपी सूरज की पुलिस हिरासत में हत्या होने के मामले में गिरफ्तार एस.आई.टी. के सभी 9 आरोपी पुलिस कर्मियों ने ट्रायल को शिमला से चंडीगढ़ ट्रांसफर करने की इच्छा जताई थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं।

पिछली सुनवाई में आरोपी पूर्व आई.जी. जहूर जैदी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी थी। इसके बाद तत्कालीन एस.पी. शिमला डी.डब्ल्यू. नेगी और ठियोग के पूर्व डी.एस.पी. मनोज जोशी को भी जमानत मिल चुकी है। अन्य आरोपी पुलिसकर्मी अभी भी जेल में हैं।

Vijay