बोर्ड की पुस्तकें न पढ़ाने पर स्कूल की संबद्धता होगी रद्द

Thursday, Mar 07, 2019 - 12:15 PM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के सभी राजकीय एवं स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान, स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा निर्धारित/प्रकाशित पाठ्य पुस्तकों व प्रायोगिक पुस्तकों को ही पढ़ाएंगे। यदि औचक निरीक्षण के दौरान पाया जाता है कि स्कूल में बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकें नहीं पढ़ाई जा रही हैं तो संबद्धता रैगुलेशन में निर्धारित नियमानुसार संस्थान की संबद्धता रद्द की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव ने बताया कि संबद्धता विनियम के अनुसार बोर्ड से संबद्धता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थानों को केवल बोर्ड द्वारा प्रकाशित पाठ्यक्रम/पाठ्य पुस्तकों को ही अपने संस्थानों में पढ़ाना अनिवार्य है। वर्ष 2019-20 से बोर्ड द्वारा पहली से 12वीं कक्षा तक एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा संकलित की गई पुस्तकें ही उपलब्ध करवाई जाएंगी। सचिव ने बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्य पुस्तकों एवं प्रायोगिक पुस्तकों को बोर्ड से संबंधित जिले के नजदीक में स्थित पुस्तक वितरण, सूचना एवं मार्गदर्शन केंद्र अथवा बोर्ड से पंजीकृत क्षेत्र के पुस्तक विक्रेता से क्रय करने को कहा है। उन्होंने बताया कि सभी पुस्तकें 10 अप्रैल तक बोर्ड के सभी पुस्तक वितरण केंद्रों में उपलब्ध होंगी।

बोर्ड में शिकायत निवारण कक्ष स्थापित हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही वार्षिक परीक्षा से संबंधित परीक्षा केंद्रों, परीक्षार्थियों एवं जन साधारण की ओर से प्राप्त होने वाली पूछताछ एवं शिकायतों को प्राप्त करने तथा निवारण के लिए बोर्ड में शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किया गया है।

kirti