BSNL का लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड ग्राहकों को दिवाली तोहफा, दो दिन कर सकेंगे फ्री कॉलिंग

Saturday, Oct 26, 2019 - 10:00 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): दीपावली पर बी.एस.एन.एल. ने अपने लैंडलाइन व ब्रॉडबैंड ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा देने का फैसला लिया है। यह कॉलिंग 27 व 28 अक्तूबर को रहेगी। बी.एस.एन.एल. ने अपने ग्राहकों को दीपावली का तोहफा दिया है। प्रदेश के बी.एस.एन.एल. मुख्य महाप्रबंधक पी.के . जैन ने बताया कि उपभोक्ता अपने लैंडलाइन से देश में कहीं भी किसी लैंडलाइन या मोबाइल नंबर पर मुफ्त कॉलिंग कर सकता है।

उन्होंने कहा कि त्यौहार पर एक दूसरे को शुभकामनाएं देने के लिए लोग अपने लैंडलाइन का खुलकर इस्तेमाल कर सकते हैं। लैडलाइन में आवाज सबसे अधिक स्पष्ट रहती है इसलिए त्यौहारी शुभकामनाओं के आदान प्रदान के लिए लैंडलाइन सबसे उपयुक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि बी.एस.एन.एल. अगले 2 माह में प्रदेश के कई शहरों व कस्बों को भारत फाइबर से जोड़ने जा रहा है। इसमें ब्रॉडबैंड सेवा की गुणवत्ता व स्पीड दोनों में बहुत इजाफा किया गया है।

वर्तमान में उपभोक्ता को भारत फाइबर का 500 जीबी प्लांन दिया जा रहा है, जिसमें ग्राहक को 500 जीबी का डाऊनलोड 50 एम.बी.पी.एस. की स्पीड पर दिया गया है और यह बी.एस.एन.एल. का सर्वाधिक लोकप्रिय प्लान है। 27 व 28 को खुली रहेगी मुख्य लाइब्रेरी : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मुख्य लाइब्रेरी 27 व 28 अक्तूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खुली रहेगी। वहीं दीवाली के अवसर पर 27 अक्तूबर को मुख्य लाइब्रेरी बंद रहेगी। इसको लेकर सूचना जारी कर दी गई है।

Edited By

Simpy Khanna