सोलन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला

punjabkesari.in Sunday, Sep 12, 2021 - 03:45 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल) : केन्द्र सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी श्रृंखला में जिला सोलन की महिलाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सोलन में 12 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा किया जा रहा है। जिसमें जिला की करीब 50 महिलाएं भाग ले रही है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन की और से तेलंगाना से आई प्रशिक्षण प्रशिक्षण दे रही है। जो कि महिलाओं को ग्राम संगठन, समूह बनाने सहित किस तरह से वह स्वरोजगार को अपना कर आत्मनिर्भर बन सकती है सहित विभिन्न विषयो पर प्रशिक्षण दे रही है।

प्रशिक्षण कार्यशाला की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए इस 12 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करना ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिषन का मुख्य उद्देश्य है। वहीं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका की तेलगांना से आई प्रशिक्षकों ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न तरह की जानकारियां दी जा रही है की किस तरह से वह समूह बना कर गरीबी को दूर कर सकती है किन योजनाओं का लाभ लेकर वह अपनी आजीविका को बढ़ा सकती है। वहीं प्रशिक्षण लेने आई महिलाओं ने कार्यशाला को लाभकारी बताते हुए कहा कि इस कार्यशाला से उन्हें अमूल्य जानकारियां मिल रही है। जिसका उनको तो लाभ होगा ही लेकिन वह अपने गांव आस पडोस की महिलाओं को इन जानकारियों को देगी ताकि सरकार का महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना साकार हो सके। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News