नादौन ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग, नए चेहरों को मिल सकती है जगह

Wednesday, Dec 05, 2018 - 08:50 PM (IST)

शिमला (पंकज राक्टा): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन की ब्लॉक कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद अपने पद पर बने रहेंगे। सुक्खू ने पृथ्वी चंद को 10 दिन में नए सिरे से कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए हैं। कार्यकारिणी में जहां नए चेहरों को जगह मिलेगी, वहीं अनुभवी व पुराने कार्यकर्ताओं को दोबारा शामिल किया जा सकता है।

इसलिए उठाया गया ये कदम

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को जमीनी स्तर पर चुस्त-दुरुस्त करने के लिए यह कदम उठाया गया है। कार्यकारिणी में हर क्षेत्र से युवा व अनुभवी चेहरे शामिल कर संतुलन बरकरार रखा जाएगा। बूथ अध्यक्ष भी आगामी आदेशों तक पूर्व की तरह कार्य करते रहेंगे।

Vijay