Kangra: छात्रवृत्ति आवेदन व नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 नवम्बर

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2026 - 07:21 PM (IST)

धर्मशाला, (सुनील): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कालेज और विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली केंद्रीय छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन और नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 नवम्बर तय की है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की पीएम-यूएसपी योजना के तहत मार्च 2026 की बोर्ड परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी आवेदन के पात्र होंगे। इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के लिए 423, ओबीसी के लिए 416, एसटी के लिए 414, एससी के लिए 410 और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए 399 या इससे अधिक अंक अनिवार्य किए गए हैं।

इसके अलावा शैक्षणिक सत्र 2022, 2023, 2024 और 2025 के विद्यार्थी भी निर्धारित तिथि तक अपनी छात्रवृत्ति का नवीनीकरण करवा सकते हैं। छात्रवृत्ति का विस्तृत विवरण और आवेदन प्रक्रिया नैशनल स्कॉलरशिप पोर्टल की वैबसाइट पर उपलब्ध है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि पात्र मेधावी विद्यार्थी निर्धारित समयावधि यानी 30 नवम्बर तक अपना ऑनलाइन आवेदन और छात्रवृत्ति का नवीनीकरण हर हाल में सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें योजना का लाभ मिलने में कोई असुविधा न हो।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News